बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन का परिवहन कर रही टाटा सूमो और बाइक की जब्त

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
मुलताई-अमरावती मार्ग पर दरगाह के पास वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन कर रही टाटा सूमो एवं एक स्प्लेडर बाइक जब्त की गई है। इसके साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से अवैध सागौन भी बरामद किया है।

वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार राहंगडाले ने बताया वन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार रात अमरावती मार्ग पर रात्रि में मानसून गश्त की जा रही थी। इस दौरान एक टाटा सूमो जीप एवं स्प्लेंडर बाइक अवैध रूप से सागौन का परिवहन कर रही थी। टीम द्वारा वाहन रोककर 11 नग सागौन के लठ्ठे 0.201 घन मीटर सागौन जब्त किया गया।

Read Also… बड़ी खबर : निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही, जो लड़ा ही नहीं चुनाव, उसे थमा दिया पंच पद पर विजेता का प्रमाण पत्र

आरोपी मेघराज पिता गोविंदराव निवासी प्रभातपट्टन को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। सागौन पकड़ने में वन क्षेत्रपाल अशोक कुमार राहंगडाले, वनपाल अनिल पाटिल, वनरक्षक जयप्रकाश लेंदे, विध्वंश उके, कृष्णराव गीद, विक्की परतेती, गौरव गौली, संदीप पातुलकर, रामकिशन चावरे की मुख्य भूमिका रही।

Read Also… नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : मुलताई, भैंसदेही और बैतूल बाजार में भाजपा ने जमाया कब्जा, घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस का लहराया परचम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button