बड़ी खबरें

Funny Jokes In Hindi : पत्नी ने अंग्रेजी की किताब पढ़ते हुए पति से पूछा, ये Complete और Finish में क्या अंतर है?

Funny Jokes In Hindi: While reading an English book, the wife asked her husband, what is the difference between Complete and Finish?

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)

एक महिला को रात में दो बजे
उसकी छोटी बहन का फोन आया…
दीदी सो रही हो क्या?
दीदी- हां बहना…
सोती रह, उधर जीजू
सोशल मीडिया में खुद को
सिंगल बोल रहे है….

मेरे पड़ोस में पति पत्नी में
झगड़ा हो रहा था।
मैंने उन्हें समझाया कि शरीर के
घाव तो भर जाते है लेकिन
शब्दों के घाव नहीं भरते
तब कहीं जाकर दोनों में
मारपीट शुरू हुई….

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उनको बात करने के लिए अकेले
बैठा दिया गया।
लड़की डरते-डरते- भैया आप
कितने भाई बहिन हो?
लड़का- अभी तक तो तीन थे
अब चार हो गए….

पत्नी ने अंग्रेजी की किताब
पढ़ते हुए पति से पूछा
ये Complete और Finish में क्या अंतर है?
पति- जैसे मैं तुम्‍हें मिल गया तो तुम्हारी लाइफ हो
गई Complete
और तुम मुझे मिल गई तो मेरी लाइफ
हो गई Finish…!
पति घर से फरार है।

बिहारी- ऑर्डर काहे नहीं पहुंचा बे?
Amazon वाला- देखिए सर, पहले तो
आप नम्रता से बात कीजिए
बिहारी- हां तो कराओ
Amazon वाला- मेरा मतलब है शांति से
बात कीजिए
बिहारी- हां तो दोनों से बात करवाओ
हम डरते है का बे….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button