मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: मैं और मेरा मोबाइल एक दूसरे के साथ बहुत खुश है, लेकिन…. पढ़े मजेदार जोक्‍स….

Funny Jokes: Me and my mobile are very happy with each other, but.... read funny jokes....

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है।(Funny Jokes)

मैं और मेरा मोबाइल एक
दूसरे के साथ बहुत खुश
है….
लेकिन हमारे घरवाले इस
रिश्ते के खिलाफ है।

गर्मी आ गई अब
मुर्गा खाने वाले भी
चिड़ियों को पानी पिलाने
की सलाह देंगे, देख लेना…

एक बूढ़ा लड़की से टकरा गया।
बूढ़ा- सॉरी….।।
लड़की- अंधे है क्या… दिखाई
नहीं देता????
इतना कहकर लड़की जैसी ही आगे
बढ़ी एक हैंडसम लड़का उस लड़की से टकरा गया।
लड़का- सॉरी…
लड़की- इट्स ओके।
इतने बूढ़ा लड़की से बोला-
”मेरी सॉरी की स्पेलिंग गलत थी क्या??

फ्रिज की सब बोतलों में से
एक-एक घूंट पानी पीकर
रख दो
बोतल खाली भी नहीं होंगी,
भर के भी नहीं रखनी पड़ेगी

खूबसूरत लड़कियां ज्यादा
पढ़ती नहीं है वो जानती है
दुनिया के किसी कोने में
कोई गधा उनके लिए
डॉक्‍टर या इंजीनियर बन रहा होगा।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button