बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

देखें वीडियो… भगवान को प्रसन्न करने कांटों पर लोटे लोग, खून बहा पर नहीं हुआ कष्ट

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजासन में रज्जड़ समुदाय के सदस्यों ने बोंडई उत्सव मनाया। इसके तहत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर कांटों पर लेट कर मनौती मांगी। वर्षों से जारी यह परंपरा आज भी कायम है।

    गांव के भोजू, नरेंद्र, कल्लू ने बताया कि समाज के सभी युवाओं और बुजुर्गों द्वारा श्रद्धापूर्वक और उत्साह से पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान को खुश करने के लिए कांटे पर लेटते हैं। उसके बाद गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। समुदाय के बीच वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है।

    बीजासन गांव में पर्व मनाने के लिए समाज के सभी लोग बड़ी संख्या में यहां एकत्रित होते हैं। ऐसी भी मान्यता बताई जाती है कि जब तक शरीर से खून नहीं बहता है, तब तक लगातार कांटों पर लगातार लोटना पड़ता है। परंपरा को जिंदा रखने के लिए समाज के युवा वर्ग ने 8 दिसंबर को यह पर्व मनाया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button