बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

ITBP Constable Recruitment 2022 : आईटीबीपी में हवलदार के 248 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 7 जुलाई है अंतिम तिथि

ITBP Constable Recruitment 2022 : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हवलदार (कॉम्बेटंट मिनिस्ट्रियल) के पदों पर 248 वैकेंसी निकाली गई हैं। इसमें से 90 वैकेंसी उन्हीं युवाओं के लिए हैं जो आईटीबीपी में कार्यरत हैं। शेष 158 पद सीधी भर्ती के तहत भरे जाएंगे।

नौकरी के अवसर का इंतजार कर रहे युवा इन 158 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 158 वैकेंसी में 135 पद पुरुषों के लिए और 23 पद महिलाओं के लिए हैं। कुल 158 में से 65 पद अनारक्षित हैं। 26 एससी, 23 एसटी, 28 ओबीसी, 16 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया 8 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार http://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 7 जुलाई 202 तक आवेदन कर सकेंगे।

क्या है आयु सीमा

सीधी भर्ती के लिए आयसीमा 18 से 25 वर्ष है। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

यह भी देखें… Railway Recruitment 2022: रेलवे में 3612 पदों पर हो रही भर्ती, आईटीआई पास युवा कर सकते हैं आवेदन

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 12वीं पास एवं 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग। (कंप्यूटर पर प्रत्येक शब्द के लिए 5 की डिप्रैशन के औसत के साथ अंग्रेजी में 10500 केडीपीएच / हिंदी में 9000 केडीपीएच के तदनुरुप अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट/ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट।

वेतनमान

पे मैट्रिक्स – 25500-81100 (7वें वेतनमान) पे स्केल लेवल-4

चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं, लेकिन महिलाओं, एससी व एसटी वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क है।

News & Image Source :  https://www.livehindustan.com/career/story-itbp-constable-recruitment-2022-12th-pass-apply-fir-itbp-havaldar-vacancy-248-havildar-posts-6589945.amp.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button