मनोरंजन अपडेट

GHKPM : क्या ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस आयशा सिंह को कलर्स के ‘चांद जलने लगा’ के लिए संपर्क किया गया था?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, GHKPM, GHKKPM Promo, GHKPM, ghum hai kisikey pyaar meiin hindi

GHKPM : क्या ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस आयशा सिंह को कलर्स के 'चांद जलने लगा' के लिए संपर्क किया गया था?

GHKPM : कलर्स टीवी इस समय अपने नए शो की घोषणा को लेकर सुर्खियों में है। आगामी शो का नाम ‘चाँद जलने लगा’ है और इस शो में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी कहे जाने वाले इस शो में कनिका मान और विशाल आदित्य सिंह की एकदम अलग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हालाँकि, सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगता है कि कनिका मान इस शो के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

सूत्रों की मानें तो, कनिका मान के आने से पहले ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम आयशा सिंह से इस रोल के लिए काफी संपर्क किया गया था। सूत्रों के अनुसार, निर्माता एक अभिनेत्री के रूप में आयशा सिंह की क्षमता से बेहद प्रभावित थे और किसी अन्य से पहले उन्हें शो के लिए लॉक करने के लिए बहुत उत्सुक थे।

उन्होंने ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आयशा का काम देखा था और उन्हें काफी उम्मीदें थी की आयशा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेगी। हालाँकि, एक उलझन के कारण, बात पक्की नहीं हुई और आखिरकार आयशा सिंह के उपलब्ध नहीं होने के बाद प्रतिभाशाली कनिका मान की को दूसरे विकल्प के रूप लेकर इस शो को आगे बढ़ाया गया।

जब से आयशा सिंह का किरदार ‘गुम है किसी के प्यार में’ खत्म हुआ है, तब से उनके प्रशंसक उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में बहुत उत्सुक हैं। खैर, ऐसा लगता है कि आयशा सिंह के प्रशंसकों को कोई अन्य अपडेट आए, उसके लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button