रिश्तों को किया कलंकित: सौतेले पिता ने ही किया बेटी से दुष्कर्म

बैतूल। जिला मुख्यालय पर रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय किशोरी ने उसके साथ उसी के सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किये जाने की शिकायत पुलिस से की है।
आरोपी ने एक माह पहले भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस और महिला सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
शिकायत के बाद पीड़िता को पुलिस घटनास्थल पर भी ले गई थी और मौका मुआयना किया है। बताया जाता है कि आरोपी पीड़िता की मां का परिचित है और 5 साल से उनके साथ ही रहता था। पीड़िता उसे पापा कहती थी। इसके बावजूद उसने सारे रिश्ते नाते ताक पर रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने एक माह पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। महिला सेल की डीएसपी पल्लवी गौर ने बताया कि शिकायत मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा।



