Kundi Toll Plaza Betul: अधूरे हाईवे पर टोल वसूली बंद होगी? केंद्रीय मंत्री गडकरी के जवाब से बढ़ी उम्मीदें
Kundi Toll Plaza Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे के कुंडी टोल प्लाजा से क्या फिलहाल वसूली रूकेगी या फिर कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा, इसे लेकर लोगों की उत्सुकता एक बार फिर जाग गई है। यह उत्सुकता घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उईके द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे गए पत्र और फिर केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा उठाए गए कदम के बाद जागी है।
गौरतलब है कि यह नेशनल हाईवे आधा अधूरा होने के बावजूद इससे टोल वसूली शुरू कर दी गई है। इसे लेकर लगातार काफी विरोध हो रहा है। कुंडी टोल प्लाजा से वसूली को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उईके ने पहले प्रभारी मंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन प्रभारी मंत्री द्वारा कोई राहत इस मामले में नहीं दिलवाई जा सकी। वहीं कांग्रेस ने भी एक बार विरोध प्रदर्शन की रस्म अदायगी की, लेकिन फिर कांग्रेस ही इस मुद्दे को भूल गई।

क्षेत्रवासियों ने किया था प्रदर्शन (Kundi Toll Plaza Betul)
हाल ही में कुंडी क्षेत्र के निवासियों ने भी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर टोल वसूली बंद किए जाने की मांग की थी। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उईके ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र भी लिखा था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गडकरी की ओर से इस पत्र का जवाब विधायक को मिला है। इसी के बाद अब लोग यह जानने को उत्सुक है कि आगे इस मामले में क्या होगा।

केंद्रीय मंत्री ने दी यह जानकारी (Kundi Toll Plaza Betul)
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने क्षेत्रीय विधायक को जो पत्र लिखा है उसमें लिखा है कि आपका पत्र प्राप्त हुआ जो कि बैतूल से औबेदुल्लागंज तक के फोरलेन निर्माण पर कुंडी टोल प्लाजा से टोल वसूली के संबंध में है। उपर्युक्त पत्र को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया है।
अब लोग लगा रहे यह कयास (Kundi Toll Plaza Betul)
इस पत्र के मिलने के बाद अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि हाईवे का आधा-अधूरा काम रहने के कारण इस टोल प्लाजा से वसूली बंद कर दी जाए। यदि पूरी तरह से वसूली बंद नहीं भी की जाएगी तो हो सकता है कि टोल की वसूली में कुछ कटौती की जाएगी और कम टोल वसूल किया जाएगा।
अभी पूरा ही नहीं हुआ है काम (Kundi Toll Plaza Betul)
गौरतलब है कि इस नेशनल हाईवे का काम अभी पूरा ही नहीं हुआ है। जगह-जगह इसका काम आधा-अधूरा पड़ा है। वहीं बरेठा घाट पर तो अभी काम शुरू तक नहीं हो सका है। इससे आए दिन वहां हादसे होते हैं और जाम भी लगते हैं। इससे इस हाईवे पर सफर करने में लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ता है। इसके बावजूद टोल वसूली से लोग परेशान हैं। (Kundi Toll Plaza Betul)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



