वायरल अपडेट

Dulhan Ka Video: शादी में नाचते-नाचते प्रेमी से लिपट गई दुल्‍हन, देखता ही रह गया दूल्‍हे, यूं दोनों को अलग करने लगे घरवाले

Dulhan Ka Video: शादी में नाचते-नाचते प्रेमी से लिपट गई दुल्‍हन, देखता ही रह गया दूल्‍हे, यूं दोनों को अलग करने लगे घरवाले
Dulhan Ka Video: The bride hugged her lover while dancing at the wedding, the groom kept watching, the family members started separating the two

Dulhan Ka Video: शादियों का सीजन आते ही इन्हीं से जुड़े सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल होने लगते हैं। कुछ वीडियो वरमाला के दौरान के होते तो कुछ विदाई के, वहीं कुछ वीडियो डांस के होते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो हमारे पास आया है। इस वायरल वीडियो में दुल्हन एक गाने पर डांस करते हुए प्रेमी से लिपट जाती है। वहां मौजूद दूल्हा एवं घरवाले देखते ही रह जाते हैं और जब दोनों एक दूसरे को छोड़ते नहीं है तो उन्हें घरवाले दूर करते है। वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।

Dulhan Ka Video: प्रेमी से लिपट गई दुल्‍हन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो उस समय का है, जब शादी के समय डांस का माहौल बना हुआ था। जिसमें दुल्हन अपने दुल्हें के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी के साथ गोविंदा और रानी मुखर्जी का गाना ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा’ पर शानदार डांस करने लग जाती है। घर के बाहर दोनों को इस तरह से डांस करता देख लोगों की भीड़ लग जाती है, जिसके बीच दूल्हा शांत खड़ा यह नजारा देखता रह जाता है। दुल्हन प्रेमी के साथ जमकर डांस ही नही करती बल्कि डांस करते करते दोनों गले लग जाते हैं। (Dulhan Ka Video)

यहां देखें वीडियो…

Dulhan Ka Video: दूल्‍हा निकल तो नहीं गया! 

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों को छुड़ाने के लिए एक औरत आगे आती है। वह दोनों को एक दूसरे से छुड़ा रही है, जबकि दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री एक दूसरे के साथ दिख रही है। इस वीडियो को जैकी यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, भाईयों जरा पता करो, दूल्हा ज़िंदा है या निकल लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं।

Source: tazahindisamachar

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button