देश/विदेश

DA increase : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग और डीए में बढ़ोतरी की मांग तेज

DA increase : नई दिल्ली। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। इन हालातों में अब कर्मचारी भी चाहते हैं कि उनका वेतन बढ़े। यही कारण है कि एक ओर जहां 8 वें वेतन आयोग की मांग मुखर हो गई है वहीं कर्मचारी चाहते हैं कि उनके वेतन, भत्ते और पेंशन की भी समीक्षा की जाएं।

इसी सिलसिले में नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड, जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज) के सचिव शिवगोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 8 वां वेतन आयोग जल्द गठित किया जाएं। श्री मिश्रा के अनुसार कोरोना महामारी के बाद से सरकारी कमाई और महंगाई दोनों में काफी वृद्धि हुई है।

इन हालातों में महंगाई भत्ता (डीए) और जरुरी चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आखिरी वेतन संशोधन वर्ष 2016 में हुआ था। उसके बाद से महंगाई ने कर्मचारियों और पेंशनरों की क्रय शक्ति को काफी कम कर दिया है।

यह दिया सरकार को प्रस्ताव

इकानॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक श्री मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में इन समस्याओं के निदान के लिए नए वेतन आयोग का तत्काल गठन करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद सरकारी राजस्व दोगुना हो गया है। टैक्स कलेक्शन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में महंगाई के हिसाब से इजाफा नहीं हुआ है। (DA increase)

काम का भी बढ़ गया बोझ

श्री मिश्रा के अनुसार बीते एक दशक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी आई है। इससे वर्तमान कर्मचारियों पर काम का बोझ गया है। पत्र में वेतन मेट्रिक्स की भी समय-समय पर समीक्षा करने की सिफारिश की गई है। इसमें कहा गया है कि इसके लिए पूरे 10 साल इंतजार नहीं करना चाहिए। (DA increase)

देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button