CM Mohan Yadav Jhabua Visit: मध्य प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के लिए बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव बांटेंगे 300 करोड़
CM Mohan Yadav's Jhabua Visit: A major boon for Madhya Pradesh's self-help groups; CM Mohan Yadav to distribute ₹300 crore.

CM Mohan Yadav Jhabua Visit: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे।
वे समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही 174.64 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
- यह भी पढ़ें : Betul Constable Dismissed: बैतूल में तीन साल से ड्यूटी से गायब आरक्षक बर्खास्त, एसपी वीरेंद्र जैन की बड़ी कार्रवाई
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा स्व-रोजगार को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत कृषकों से संवाद के दौरान उनके अनुभव जानेंगे तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ का ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “आजीविका मेला” प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
- यह भी पढ़ें : Betul Woman Suicide Case: बैतूल में प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार, मामा ससुर की तलाश जारी
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



