बैतूल अपडेट

Betul Theft Case: 10 हजार के इनामी चोर को शाहपुर पुलिस ने दबोचा, 5 लाख की चोरी का मामला सुलझा

Betul Theft Case: Shahpur police nab thief carrying a ₹10,000 reward; ₹5 lakh theft case solved.

Betul Theft Case: 10 हजार के इनामी चोर को शाहपुर पुलिस ने दबोचा, 5 लाख की चोरी का मामला सुलझा
Betul Theft Case: 10 हजार के इनामी चोर को शाहपुर पुलिस ने दबोचा, 5 लाख की चोरी का मामला सुलझा

Betul Theft Case: बैतूल जिले में थाना शाहपुर पुलिस को 5 लाख रुपये की चोरी के प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने प्रकरण के फरार एवं 10 हजार के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे करीब 5 लाख रुपये का माल बरामद किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी को रश्मि धुर्वे, निवासी ग्राम सालीमेट के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पूर्व में आरोपी जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया था। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सहित 5 लाख का मशरूका बरामद किया जा चुका है। इसके बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10 हजार रुपये के पुरस्कार की उद्घोषणा की गई थी।

गांव से ही दबोचा गया आरोपी

पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए 29 जुलाई को कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू पिता नोखेलाल चौरे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। यही नहीं बैतूल बाजार क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है, जिनके संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

आरोपी बबलू आदतन नकबजन

गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू आदतन नकबजन है। उसके विरुद्ध छिंदवाड़ा एवं अन्य सीमावर्ती जिलों में चोरी एवं संपत्ति संबंधी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण किया जा रहा है तथा अन्य मामलों में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button