मनोरंजन अपडेटमहिला जगत/बाल जगतवायरल अपडेट

Jane Park love story: 57 लाख लो और प्‍लीज मेरे बॉयफ्रेंड बन जाओ, करोड़पति लड़की नेे दिया ऑफर, ये लव स्टोरी उड़ा देगी आपके होश

17 साल की उम्र में करोड़पति बनने वाली लड़की ने शेयर की लव स्टोरी (Pic- Jane Park/Insta)

Jane Park love story: महज 17 साल की उम्र में करोड़पति बनकर दुनिया की चौंकाने वाली स्कॉटलैंड की युवती जेन पार्क की लव स्टोरी (Jane Park love story) वायरल हो रही है। जेन अब 26 साल की हो चुकी हैं। वह स्कॉटलैंड के Edinburgh में रहती हैं। जेन ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मुझे मेरा प्यार मिल गया है। उन्होंने प्यार पाने लिए अनोखा तरीका अपनाया था। जेन पार्क ने नए प्यार के लिए एक खास ऑफर दिया। जिसके बाद उन्हें उनके सपनों का मिस्ट्री मैन मिला। इसकी घोषणा जेन ने खुद सोशल मीडिया पर की। आइए जानते हैं कि जेन ने आखिर ये प्यार पाने के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाने का क्यों फैसला किया। क्योंकि आमतौर पर प्यार को सिर्फ प्यार से ही जीता जा सकता है लेकिन जेन ने ऐसा नहीं किया।

सोशल मीडिया पर नए बॉयफ्रेंड का ऐलान

एडिनबर्ग इन्फ्लुएंसर व यूरोमिलियन्स विजेता जेन पार्क (Jane Park) ने अपनी नई तस्वीरें में को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। टिकटॉक पर उन्होंने तस्वीरें शेयर कर नए प्रेमी का ऐलान किया। जेन ने कहा कि उन्हें नया प्यार मिल गया। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी और करोड़पति जेन की नई लव स्टोरी वायरल हो गई।

Also Read: Dry Skin Problems : सर्दी में रूखी त्वचा में आराम दिलाएगा ये असरकारक नुस्‍खा, इन नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से स्किन हो जाएगी सॉफ्ट

Jane Park - News, views, gossip, pictures, video - Irish Mirror Online

जेन पार्क हैं करोड़पति | Jane Park love story

जेन पार्क स्कॉटलैंड के Edinburgh की रहने वाली हैं। उन्होंने EuroMillions Lottery जीती थी। तब उनकी उम्र 17 साल थी। जिसमें जेन को 9 करोड़ 45 लाख रुपए मिले थे। दरअसल, जेन पार्क का उनके पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद वे ने प्रेमी की तलाश में थीं। जेन एक मॉडल होने के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Also Read: Date Barfi Recipe Video: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये मिठाई, जरूर ट्राई करें आप, सेहत को होंगे गजब के फायदे

23-year-old Lottery Winner Jane Park Can't Find A Man For 362 days Despite

बॉयफ्रेंड को 57 लाख सैलरी पैकेज

जेन पार्क ने इससे पहले एक खास ऑफर दिया था। इसके लिए उन्होंने एक वेबसाइट लांच की थी। जिसमें बॉयफ्रेंड बनने पर सालान 57 लाख की सैलरी पैकेज देने का ऐलान किया गया था। जेन की ऑफर पर कई युवाओं ने अप्लाई किया था। जिसके बाद हाल ही में जेन पार्क ने टिकटॉक पर अपने नए प्यार का खुलासा किया है।

Also Read: Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार पर मिल रहा सुपर डिस्‍काउंट, कम कीमत पर कंपनी दे रही खरीदने का मौका, सबसे ज्‍यादा डिमांड में है जबरदस्त माइलेज वाली गाड़ी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button