बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शोक समाचार: भैंसदेही निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका शकुंतला मालवीय पंचतत्व में विलीन

बैतूल। जिले के भैंसदेही नगर की निवासी और सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका शकुंतला मालवीय का सोमवार को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार देर शाम को भैंसदेही स्थित मोक्षधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संदीप मालवीय ने दी।

दिवंगत शकुंतला मालवीय इटारसी रेलवे में पदस्थ डिप्टी एसएस राजेश मालवीय, रेल्वे बडनेरा में पदस्थ सेक्शन इंचार्ज ब्रजेश मालवीया, संदीप मालवीय की माता और बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सिन्हा की सासू मां थीं। श्रीमती मालवीय लंबे समय से बीमार थीं, उनका उपचार अमरावती में चल रहा था।

उन्होंने अपने द्वितीय पुत्र बृजेश मालवीय के निवास में अंतिम सांसें लीं। उनकी अंत्येष्टि में भैंसदेही नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर, एडवोकेट संजय तिवारी सहित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button