बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पानी के टांके में बैठे थे नागराज, सर्पमित्र ने दोनों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, दोनों थे बेहद जहरीले कोबरा सांप

बैतूल जिले के मुलताई शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर घरों के टांकों में कोबरा सांप छिपकर बैठे थे। इसकी जानकारी लगते ही सर्प मित्र को बुलाया गया। सर्पमित्र ने टांकों से इन कोबरा सांपों को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।

the snake turned out : शाहपुर कॉलेज के आवासीय परिसर में निकला नाग, सर्प मित्र ने पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कामथ में रहने वाले संतोष पवार के घर पानी के टांके में कोबरा सांप गिरा दिखा। उन्होंने तत्काल ही सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को सूचना दी। इस पर श्री विश्वकर्मा द्वारा टार्च की रोशनी में टांके से बाहर निकाला गया।

Video Dhaman Rescue : बैतूल की बैंक में निकला धामन सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने चंद पलों में किया काबू

दूसरी ओर पारेगांव रोड क्षेत्र में रहने वाले राजेश पवार के घर भी पानी के टांके में एक कोबरा सांप होने की जानकारी उन्हें मिली। इस पर उन्होंने वहां भी जाकर सांप का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। श्री विश्वकर्मा ने दोनों कोबरा सांपों को जंगल में छोड़ दिया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button