Viral News : अपनी ही गर्लफ्रेंड को मारकर खा गया युवक, हत्यारे को बॉयफ्रेंड बनाने की मिली सजा, कहानी ऐसी की खौफ से कांप जाएंगे
Viral News: A young man killed and ate his own girlfriend, got the punishment for making the killer her boyfriend, the story is such that you will tremble with fear
Viral News: आपने प्यार की कई कहानियां सुनी होगी, कई मूवी इन कहानियों पर भी बनी हैं जो सबको पसंद भी आई, लेकिन एक ऐसी सच्ची घटना हैं। जिसके बारे में सोचकर ही रूह कांप जाएं। एक खौफनाक घटना हुई थी 2014 में। टैमी-जो ब्लैंटन (Tammy-Jo Blanton) नाम की महिला ने एक हत्यारे को अपना बॉयफ्रेंड (Boyfriend eat girlfriend body part USA) बनाया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसे पसंद तो आया था, पर उसके अलावा वो उसके स्वभाव को बदलकर उसे अच्छा इंसान बनाना चाहती थी। पर उसके प्रेमी ने उसके साथ जो किया, वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस कहानी का मुख्य पात्र जोसफ ओबरहैंसली (Joseph Oberhansley) है। 1998 में जब वो 17 साल का था, तब उसने अपनी प्रेमिका का खून किया था। उसके पिता और भाई की जल्दी मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे नशे की लत लग गई। उसकी प्रेमिका थी सब्रीना एल्डर। जब जोसफ की मां को पता चला कि उसकी प्रेमिका प्रेग्नेंट है, तो महिला ने लड़की को अपने साथ परिवार की तरह रखना ठीक समझा। ये बात जोसफ को सही नहीं लगी। जब उनका बच्चा पैदा हुआ, तो जोसफ ने उसके ऊपर बेवफाई का आरोप लगाया और उसे प्रताड़ित करने लगा।
- यह भी पढ़ें: Post Office Schemes : बैंक FD तो कुछ भी नहीं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने सीधे मिल रहा 90 हजार रुपये का ब्याज
पहली गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
सब्रीना ने पुलिस में शिकायत कर दी, पर जब तक पुलिस पहुंची, वो भाग चुका था। जब वो घर लौटा, तो उसका स्वभाव काफी बदला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उसने नशा किया है। वो अपने साथ बंदूक लाया था। पागलों की तरह उसने बंदूक चलाना शुरू कर दिया। जब उसकी मां, बच्चे को लेकर कमरे से भागी, तो उसने मां की पीठ पर गोली मारी।
फिर उसकी बहन बच्चे को वहां से सुरक्षित लेती गई। पर जोसफ पर खून सवार था, उसने सब्रीना के सिर में 5 गोलियां उतार दीं। फिर उसने अपने सिर पर गोली लगाई और खुद को मारने चला, पर उसकी जान बच गई। हत्या और हत्या की कोशिश के लिए उसे 15 साल की कैद हुई, पर 12 साल में ही सजा काटकर वो पेरोल पर निकल गया।
- यह भी पढ़ें: Jio Best Recharge Plan: Jio ने लांच किया जबरा प्लान, मूवी, मैच सबकुछ फ्री में, देखें डिटेल्स
ऐसे हुई टैमी और जोसफ की मुलाकात
उसी दौरान जोसफ की मुलाकात टैमी से हुई, जो उनसे उम्र में करीब 13 साल बड़ी थीं। दोनों में दोस्ती हुई, जोसफ ने टैमी को अपने बारे में बताया और वो उसे सुधारने की कोशिश में लग गईं। उन्हें लगा कि शायद उनका प्यार उस आदमी के स्वभाव को बदल देगा। पर ऐसा नहीं हुआ। दोनों का प्रेम ढलने लगा, जोसफ, टैमी को भी प्रताड़ित करने लगा। वो उससे मारपीट भी करता। सितंबर 2014 में एक दिन टैमी जब ऑफिस पहुंचीं, तो उनका चेहरा मार से सूजा था।
उनके ऑफिस के लोग परेशान हुए। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने को कहा पर टैमी नहीं मानीं। जब उनसे रिश्ता बर्दाशत नहीं हुआ, तो उन्होंने जोसफ का सामान बाहर निकाल दिया और घर के ताले बदल दिए। एक बार जोसफ ने घर में घुसने की कोशिश की, तो टैमी ने पुलिस में शिकायत की, पर पुलिस के आने तक जोसफ भाग निकला था।
- यह भी पढ़ें: iQoo Z9x 5G : ये फोन तो लेना ही पड़ेगा! 6000mAh बैटरी और इतनी कम कीमत देखते ही खरीदने दौड़ पड़ेंगे
टैमी की लाश मिली (Viral News)
अगले दिन जब टैमी ऑफिस नहीं पहुंचीं, तो उनके ऑफिस के लोग परेशान हुए और पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो उन्होंने हैरान करने वाला नजारा देखा। उन्हें बाथटब में खून दिखा। उसी में टैमी की लाश थी. बिजली से चलने वाली कुल्हाड़ी के जरिए उनके सिर का कुछ हिस्सा, फेफड़ा और दिल काटकर निकाल लिया गया था।
ये सारे हिस्से पुलिस को एक फ्राइंग पैन में मिले थे। जोसफ ने बाद में ये कबूल किया कि उसने टैमी के दिमाग के हिस्से को पकाकर खा लिया था। कोर्ट ने बिना पेरोल के उम्र कैद की सजा दी। पर कुछ साल बाद शख्स ने सजा के खिलाफ अपील किया, हालांकि, साल 2022 में उसकी अपील को खारिज कर दिया गया और वो अभी भी जेल में ही है।
- यह भी पढ़ें: Gold Is Real or Fake: सोना खरीदने जा रहे हैं, ठहरिये… 2 मिनट में ऐसे पता करें कहीं नकली तो नहीं!
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




