MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव
MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव। मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में गिरावट देखने मिली है। आने वाले दिनो में ठंड और भी बढ़ने के आसार है। जिसके चलते सरकार ने स्कूल के समय में बदलाव करने एक निर्णय लिया है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गो पर ज्यादा देखने मिलता है।
शहडोल में बदला स्कूल का समय
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर, शहडोल जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए, जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी, गैर-सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की प्रथम पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।अब 2 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक सभी उक्त स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश के पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
खास खबरे
- Betul LPG Action: बैतूल जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कानूनी कार्रवाई
- Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का कड़ा एक्शन: नरखेड़ हाट बाजार में गंदगी मिलने पर सचिव का वेतन काटने के निर्देश
- Mohan Yadav Action: समाधान ऑनलाइन में सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन: 10 माह से मानदेय रोकने वाले जिला संयोजक निलंबित
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव: 9 अक्टूबर को 6351 रुपये तक बिका पीला सोयाबीन, पढ़ें सरसों और चने की रिपोर्ट
- Betul Patwari Suspended: बैतूल में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: पीएम आवास, गिरदावरी और ई-केवाईसी में ढिलाई पर 8 पटवारी सस्पेंड



