secret of dreams : सपने देते हैं भविष्य का संकेत, यह जानवर आए नजर तो मिल सकती है जल्द अच्छी खबर

ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसे सपने न आते हो। कभी यह सपने सुखद अनुभूति कराते हैं तो कभी डर कर नींद से जागने को मजबूर कर देते हैं। अधिकांश लोग सपने को सिर्फ सपना ही मानकर उनके बारे में गंभीरता से नहीं सोचते। लेकिन, वास्तविकता यह है कि बहुत से सपने ऐसे होते हैं जो हमें भविष्य के संकेत भी देते हैं।
कुछ सपने डरावने होते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उसका असल जिंदगी में भी फल बुरा ही हो। बहुत बार हमें विभिन्न जानवरों के सपने भी दिखते हैं। यह सपने एक तरह से भविष्य में होने वाली बहुत सी शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत भी हो सकते हैं।
जेबरा और शेर देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जेबरा देखने का यह संकेत है कि असल जिंदगी में आप के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। ये सपना कारोबार में उन्नति का संकेत माना जाता है। सपने में शेर देखने का मतलब है कि आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने वाली है।

हाथी, गाय और घोड़ा देखना
सपने में हाथी देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। सपने में गाय देखना भी शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपको कारोबार और करियर में तरक्की मिलने वाली है। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
सपने में घोड़ा देखने का अर्थ है आपकी किस्मत चमकने वाली है। करियर और व्यापार में आपको आशातीत सफलता मिलने वाली है। वहीं सपने में घोड़ा देखने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वो हर काम को अच्छे से पूरा कर पाता है। साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है।
भालू, सांप और खरगोश देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भालू देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सपने में खरगोश देखने का मतलब है कि दांपत्य जीवन में मधुरता आने वाली है। जीवनसाथी का साथ मिलने वाला है। रुके हुए काम भी बनेंगे।
सपने में सांप देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले जीवन में आपको सभी तरह कि सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
News & Image Source : https://www.jansatta.com/religion/if-you-see-animals-in-dream-elephant-lion-tiger-in-dream-meaning/2338960/



