Methi For Diabetes: अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो रोज करें मेथी का सेवन, तेजी से होगा कंट्रोल
Methi For Diabetes, Blood Sugar Levels, Fenugreek Seeds For Diabetes, Fenugreek Seeds, मेथी पाउडर के फायदे, Diabetic tips, Fenugreek Seeds benefits,

Methi For Diabetes, Fenugreek Seeds For Diabetes: मधुमेह या डायबिटीज आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती (diabetes) है। डायबिटीज ताउम्र साथ रहने वाली बीमारी है। हालांकि दवाइयों और खान-पान से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। आज हम आपको डायबिटीज में मेथी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। मेथी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (blood sugar level control) में रखा जा सकता है। मेथी के बीज (Fenugreek Seed) शुगर रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
दरअसल, मेथी में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा मेथी ब्लड में शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखता है।
मेथी में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients Facts)
मेथी में नियासिन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक मात्रा में होते हैं. इसमें डाओस्जेनिन नामक कम्पाउन्ड होता है, जो एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन (Methi helps to increase Sex Hormones) को बढ़ाने का काम करता है, इससे मेथी सेक्सुअल समस्याओं (Sexual Problems) को दूर करने के काम आती है. मेथी यौन जीवन में रस भरती है. साथ ही यह यौन क्षमता को भी बढ़ाती है.
डायबिटीज में ऐसे करें मेथी का सेवन (Methi For Diabetes)
अंकुरित करके मेथी का करें सेवन
रात को सोने से पहले मेथी दोनों को पानी में भिगोकर रख दें, दूसरे दिन सुबह पानी निकालकर कॉटन के कपड़े में बांधकर रख दें। इसके बाद अंकुरित होने पर इसका सेवन करें।
मेथी का साग
मेथी में हाइड्रॉक्सिसिलुसीन नामक एक एमिनो तत्व होता है। जो डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए मेथी के साग से सब्जी, पराठा, थेपला या फिर चावल, ओट्स आदि के साथ खा सकते है।
- Also Read : Salt For Health: सामान्य, सेंधा या फिर काला नमक, कौन-सा उपयोग करना है सेहत के लिए अच्छा, जानें यहां
मेथी के दाने को चबा कर सेवन करें
शुगर में मेथी के दाने खाना फायदेमंद होता है। लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो रोजाना 10 ग्राम मेथी का सेवन कर सकते हैं। इससे मधुमेह के कारण होने वाली समस्याओं को भी कम करने में मदद मिलेगी।
मेथी पानी (Methi For Diabetes)
रोजाना सुबह खाली पेट मेथी पानी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. दो चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इस पानी को छानकर पी सकते हैं.



