बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
गंज मंडी की 4 दुकानों में लगी आग, सब कुछ हुआ खाक
बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में सब्जी मंडी में स्थित 4 दुकानों में गुरुवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। घण्टों तक आग लगी रहने से इन दुकानों का सारा सामान खाक हो गया। सुबह फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज मंडी में स्थित वसीम खान, आयुष राठौर, संजय पवार और हर्ष पवार की कपड़े और अन्य सामग्री की दुकानों में रात 3 से 4 बजे के बीच आग लग गई। रात में किसी की नजर नहीं जाने से घण्टों तक आग लगी रही। इससे दुकानों का सारा सामान खाक हो गया।

सुबह लोग जब घूमने निकले तब उन्होंने दुकानों से धुआं निकलते देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर करीब 7 बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।



