मध्यप्रदेश अपडेट

Betul Borewell Big Update: बेहद दु:खद! लाख कोशिश और दुआओं के बावजूद नहीं बच सकी तन्‍मय की जान! बोर से निकला शव, पीएम के लिए अस्‍पताल भेजा

Betul Borewell Big Update

Betul borewell Big Update: मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में फंसे मासूम तन्‍मय का आखिरकार रेस्‍क्‍यू पूरा हो गया, लेकिन तन्‍मय को बचाया नहीं जा सका। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एसआर अजमी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे बच्चे को रेस्क्यू किया गया। बच्चे की मौत हो चुकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पूरी रात चले रेस्क्यू अभियान के बाद कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहे। सुरंग बनाने का काम 2 दिन से जारी था। इस बीच तन्मय का शव निकालते ही परिजनों को रो- रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि लगातार 84 घंटों से तन्‍मय का रेस्क्यू चल रहा था। तन्मय बोर में मंगलवार शाम 5 बजे बोर में गिरा था। कठोर चट्टान और पानी ऑपरेशन में लगातार बाधा बन रहे थे। इसके बावजूद बचाव दल तन्मय तक पहुंचने की मशक्कत में लगा रहा और आखिरकार आज सुबह रेस्‍क्‍यू करने में सफल भी हो गया, लेकिन लाख कोशिशों और दुआओं के बावजूद मासूम तन्‍मय की जान नहीं बच सकीं।  (Betul Borewell Big Update)

बता दें कि जिले के आठनेर ब्लॉक के ग्राम मांडवी के निकट मंगलवार शाम 5 बजे 8 साल का बालक तन्मय बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में फंसे तन्मय को बाहर निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा था। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम तेजी से सुरंग बनाने के लिए जुटी रही। हार्ड चट्टान रेस्क्यू में अवरोध बनती रही। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू की निगरानी करते रहें। सीएम और प्रभारी मंत्री भी मामले में नजर रखें हुए थे।

गुरुवार तक प्रशासन की टीम ने बोर के समतल 50 फीट खुदाई कर ली थी। इसके बाद उसके बाजू में सुरंग बनाने का काम शुरू किया। यहां बड़ी चट्टानें आ जाने से रेस्क्यू अभियान में लगातार बाधा आ रही थी।

सेंट्रिंग डालकर हटाया मलबा

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 9 फीट सुरंग खोदने के बाद मलबे को बाहर निकालने के लिए सेंट्रिंग का उपयोग किया गया। चूंकि सुरंग खोदने के दौरान बड़े पत्थर ड्रिलिंग मशीन से तोड़े गए। इसे हटाने के लिए सेंट्रिंग लगाई गई। पहले मलबे को निकाला गया। इस दौरान तन्मय से लगातार कांटेक्ट करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसका रिस्‍पांस ही नहीं मिल रहा था। उसे बाहर निकालते ही तीन डॉक्टरों की टीम ने जांच की और अस्‍पताल भेजा गया, लेकिन उसे मृत करार दे दिया गया। इससे पूरे जिले में शोक व्‍याप्‍त हो गया है।

यहां देखें वीडियो….

Credit: ANI_HindiNews@twitter

Betul Big Breaking: बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे बोर में गिरा, सकुशल निकालने की मशक्कत शुरू-betul borewell news

betul borewell update: मौके पर पहुंचाए 20 ऑक्सीजन सिलेंडर, इलाज के लिए किए सभी आपातकालीन इंतजाम; विधायक, कलेक्टर और एसपी मौके पर

Betul Borewell Updates: बोरवेल में फंसे बच्चे के मामले पर सीएम भी रखें हैं नजर, कमिश्नर-डीआईजी मौके पर, मांडवी में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Betul Borewell Rescue: ऑपरेशन तन्मय : बीत गए 17 घंटे, लेकिन अभी तक नहीं मिली सफलता, कंडाके की ठंड में भी रात भर जुटी रही टीम

Betul borewell rescue update: अब तक हो चुकी 33 फीट खुदाई, अभी 13 फीट और बाकी, फिर सुरंग बनाकर पहुंचेंगे मासूम तक

Betul Borewell Update: तन्मय तक पहुंचने में हो जाएगी सुबह, टनल बनाने में लग सकते हैं 6 से 8 घंटे, पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी और चट्टान बन रहे बड़ी बाधा

Betul Borewell Rescue Update: टनल बनाने का शुरू हुआ काम, पत्थर और पानी लगातार बन रहे बाधा, 40 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

Betul borewell New Update: तन्मय को बाहर निकालने तेजी से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, कठोर चट्टानें बन रही बाधा, 72 घंटे से चल रहा अभियान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button