बैतूल अपडेट

Bhopal-Nagpur Highway : भोपाल-नागपुर हाईवे पर हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Bhopal-Nagpur Highway : बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।

Bhopal-Nagpur Highway : भोपाल-नागपुर हाईवे पर हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Bhopal-Nagpur Highway : बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बडोरा-आठनेर मार्ग के पास फोरलेन पर भोपाल की ओर से आ रही एक कार ने फोरलेन क्रॉस कर रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चांदू निवासी सूर्यकांत पिता दीपचंद वरवड़े (31) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कार चालक सुखतवा के रहले वाले हैं। वे जामसांवली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच बैतूल के पास फोरलेन पर हादसा हो गया।

हादसे के बाद खाई में उतरी कार

हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर फोरलेन की रैलिंग तोड़ते हुए खाई में उतर गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई है।

रिश्तेदार के लिए ला रहे थे टिफिन

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक के कोई रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती थे। जिसका टिफिन लेकर दोनों युवक अस्पताल आ रहे थे। फोरलेन क्रॉस करते समय वे हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया।

कार चालक पर प्रकरण पंजीबद्ध

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। इधर मृतक का शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी हैं।

Navaras Katha Collage Trailer : फिल्म ‘नवरस कथा कोलाज’ का ट्रेलर लॉन्च, जीत चुकी 58 अवार्ड

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button