बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आपसी विवाद में फोड़ा सिर, अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोहागपुर (Sogagpur) में आपसी विवाद (mutual dispute) के चलते एक युवक का लोहे की रॉड मार कर सिर फोड़ दिया। युवक को 108 एम्बुलेंस (108 Ambulance) से जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार रात की है।

यह भी पढ़ें… हैवानियत: बेटी के सामने पत्नी पर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

यह भी पढ़ें… खदान में डकैती: फरार चल रहे 3 बदमाश धराए

108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि सोहागपुर में आपसी विवाद में कल रात लठ और रॉड से अखलेश पिता रमेश साहू (24) पर हमला किया गया। इससे अखलेश का सिर फूट गया। गांव के ही एक पिता-पुत्र ने उस पर हमला किया। उसे 108 की सहायता से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें… पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के नाम पर करता था ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button