टेक/ऑटो

New Pulser NS160: सबके छक्के छुड़ाने आ रही नई पल्सर, पेट्रोल की जगह डलेगा ये तेल, खरीदने के लिए ग्राहकों में हो जाएगी मारामारी

New Pulser NS160: सबके छक्के छुड़ाने आ रही नई पल्सर, पेट्रोल की जगह डलेगा ये तेल, खरीदने के लिए ग्राहकों में हो जाएगी मारामारी

New Pulser NS160 : भारत की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही अपनी नई पल्सर को देश में लॉन्च करेगी। हाल ही में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपने दो गाड़ी पेश की है। यह गाड़ियां पेट्रोल के बजाय नए तरह के फ्यूल पर चलेगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में इन पल्सर से पर्दा उठाया गया है। कंपनी ने शो के दौरान बजाज डोमिनार का नया मॉडल भी शोकेस किया है। हाल ही में बजाज ने भी सीएनजी बाइक लॉन्च करने की घोषणा की है। फिलहाल कंपनी ने मोटर शो में फ्लेक्स-फ्यूल बेस्ड बाइक पेश की है।

फ्लेक्स-फ्यूल पर चलेगी बाइक

मोटर एक्सपो में शोकेस की गई यह दोनों बाइक्स फ्लेक्स फ्यूल पर चलेगी। इसके लिए बाइक के इंजन में संशोधन किया गया है। अब यह बाइक एथेनॉल और मिश्रित पेट्रोल पर चल सकेगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिश्रण मिलना होगा। आपको बता दें कि बजाज ने पल्सर और डोमिनार दोनों बाइक्स में बदलाव किया है।

बजाज की इस बाइक का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन

New Pulser NS160: सबके छक्के छुड़ाने आ रही नई पल्सर, पेट्रोल की जगह डलेगा ये तेल, खरीदने के लिए ग्राहकों में हो जाएगी मारामारी

दोपहिया ब्रांड ने पल्सर NS160 और डोमिनार 400 को फ्लेक्स-फ्यूल बाइक के रूप में पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमिनार 400 27.5 प्रतिशत इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण ईंधन पर चल सकती है। आपको बता दें कि Dominar E27.5 पहले से ही ब्राजील समेत 35 से ज्यादा देशों में चल रही है।

डिज़ाइन कैसा है?

बजाज पल्सर और डोमिनार के फ्लेक्स-फ्यूल संस्करण डिजाइन में अपरिवर्तित हैं। यह भारत में बिकने वाली मौजूदा मोटरसाइकिल के समान है। पल्सर NS160 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है। डोमिनार 400 की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये है।

बजाज सीएनजी बाइक लाएगा

New Pulser NS160: सबके छक्के छुड़ाने आ रही नई पल्सर, पेट्रोल की जगह डलेगा ये तेल, खरीदने के लिए ग्राहकों में हो जाएगी मारामारी

बजाज ऑटो के स्टॉल में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। इसके अलावा बजाज ने Qute CNG थ्री-व्हीलर को भी शोकेस किया है। बजाज ने हाल ही में घोषणा की है कि वह सीएनजी से चलने वाली बाइक बना रही है। यह देश की पहली सीएनजी बाइक होगी। बजाज का फोकस भारत में पर्यावरण अनुकूल वाहन उपलब्ध कराना है। पेश की गई दो फ्लेक्स-फ्यूल आधारित बाइक इसी का परिणाम हैं।

एमपी न्‍युज और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button