
Hindi Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Hindi Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Hindi Jokes)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Hindi Jokes)
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं।
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं,
बल्कि घुमाकर कहती हैं…अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है।
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।
परम सत्य ज्ञान…
सर्वश्रेष्ठ योगासन- पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करें!
फायदा- इससे आपका जीवन खुशहाल रहेगा।
ध्यान दें- भूल से भी गर्दन दाएं-बाएं न करें,
यह जानलेवा हो सकता है…!
गर्लफ्रेंड को देखने पेड़ पर चढ़ा लड़का-
यह देखकर एक आंटी बोली…वहां क्यों बैठा है?
लड़का- सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़का-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आया हूं।
मोटू- डॉक्टर साहब कल से पेट में दर्द है
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
मोटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना
मत खाया करो।
मोटू- ओह्ह ठीक है अब पैक करा के घर
ले आया करूंगा।
डॉक्टर बेहोश!
टप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड
नहीं था…
टप्पू- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
- Also Read : Funny Jokes In Hindi: चिंटू स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था, पापा चुप हो जा, शेर के बच्चे….
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले (Hindi Jokes) वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇