
Hindi Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Hindi Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Hindi Jokes)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Hindi Jokes)
पिंकू – डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर – हां आप की आखें बहुत कमज़ोर है?
पिंकू – इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
नए साल में आप सभी को इतनी खुशियां मिलें
कि आप खरीदें आलू और थैले में से निकले प्याज।
आप छीलें मूंगफली, उसमें से निकले काजू ही काजू।
प्रेमिका- जानू, मैं अपना पर्स घर पर ही भूलकर आ गई हूं।
मुझे एक हजार रुपये की जरूरत है।
प्रेमी- कर दी ना तूने छोटी बात,
ये ले 10 रुपये
जल्दी से रिक्शा लेकर घर जा और पर्स लेकर आ…
डॉक्टर मिंटू से इस दवा को एक हफ्ते तक लो और
उसके बाद में आकर मिलो।
मिंटू – ठीक है डॉक्टर।
एक हफ्ते के बाद
डॉक्टर – क्या हुआ दावा खत्म हुई?
मिंटू – नहीं डॉक्टर।
डॉक्टर – क्यों क्या हुआ?
मिंटू- उसमें लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखें।
- Also Read : Funny Jokes In Hindi: इंसान सबसे ज्यादा माफ़ी किसके सामने मांगता है..? सोंचो..! सोंचो..!
पप्पू – इतना परेशान क्यों है?
गप्पू – अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े
टेडी बियर गिफ्ट किए थे…
पप्पू – तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
गप्पू – उसकी मम्मी ने दोनों की
रुई निकाल कर दो तकिए भरवा लिए!
भिखारी- कुछ दे दो साहब, लाचार हूं।
सिंटू- हट्टे-कट्टे तो दिख रहे हो।
लाचार किस चीज से हो?
भिखारी- अपनी आदत से।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले (Hindi Jokes) वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇