IAS Success Story : हेड कांस्टेबल पिता और एएसआई मां की बेटी बिना कोचिंग के बन गई आईएएस, पाई 8 वीं रैंक, बताया- ऐसे हासिल की सफलता

Ishita Rathi IAS Success Story : इसमें कोई शक नहीं कि यूपीएससी की परीक्षा भारत हो नहीं बल्कि विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे क्रैक करने लाखों युवा हर साल किस्मत आजमाते हैं। अधिकांश तो इसकी तैयारी और कोचिंग में ही कई साल और लाखों रुपए खपा देते हैं। इसके बावजूद सफलता उनके कदम नहीं चूम पाती। इसके विपरीत यदि प्लानिंग और सही दिशा में तैयारी की जाए तो आपको ना बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत है और ना ही महंगी कोचिंग की। घर बैठे और खुद की तैयारी से ही यह परीक्षा भी पास करके अच्छी AIR (All India Rank) लाई जा सकती है। दिल्ली की इशिता राठी (IAS Ishita Rathi) ने खुद यह बात साबित की है।
IAS Ishita Rathi बिना कोचिंग तैयारी कर पास की आईएएस की परीक्षा
कोचिंग के पीछे लाखों रूपए खर्च कर देने वालों के विपरित इशिता ने परीक्षा पास करने के लिए किसी कोचिंग का विकल्प नहीं चुना। अपनी तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली, लेकिन वैकल्पिक विषय (आर्थिक) के लिए मैंने मेंटरिंग ली थी। इशिता कहती है कि अब बहुत सारी मुफ्त सामग्री उपलब्ध है जिससे छात्र मदद ले सकते हैं और खुद परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

IAS Ishita Rathi Education
इशिता राठी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) वसंत कुंज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Sriram College) से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की है। बैचलर्स की डिग्री लेने के बाद इशिता राठी ने मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (Madras School of Economics) से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी।

IAS Ishita Rathi Family
आईएएस इशिता राठी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली हैं। उनकी मां मीनाक्षी राठी दिल्ली पुलिस में एएसआई (Delhi Police ASI) हैं और पिता आईएस राठी हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) हैं। वहीं, उनके चाचा सीबीआई (CBI) में हैं। इशिता राठी के भाई भी उन्हीं की राह पर चलकर यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam Preparation) की तैयारी कर रहे हैं।
IAS Ishita Rathi ने ऐसे की तैयारी
इशिता बताती है कि उन्होंने पिछले वर्षों के टॉपर्स को सुनकर परीक्षा रणनीति तैयार की। भूगोल और राजनीति जैसे कुछ विषयों के लिए एनसीईआरटी की किताबें पढ़ीं। समाचार पत्र और करंट अफेयर्स पढ़ने से मदद मिलती है। यूपीएससी की तैयारी की लोकप्रिय किताबों से भी मदद ली, जिनमें राजनीति के लिए लक्ष्मीकांत और इतिहास के लिए स्पेक्ट्रम शामिल हैं।
IAS की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियाें को इशिता की सलाह
इशिता ने आईएएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कहा कि यह एक ऐसी परीक्षा है, जहां अभ्यर्थी को सभी विषयों को जानने की जरूरत होती है और समयबद्ध तरीके से तैयारी करने से मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के तैयारी करनी चाहिए।
- Also Read: IAS Success Story : कभी खराब अंग्रेजी के लिए उड़ता था मजाक, फिर IAS ऑफिसर बनकर दिया करारा जवाब
News Source: Jansatta




