मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में
मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के बाद एक नई योजना शुरू कर रही है। यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हरदिन 100 रूपये दिये जाएंगे। सरकार का यह लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ आदिवासी महिलाओं तक पहुंचे। आज भी कई आदिवासी महिलायें प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाती है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारे में
इस योजना की शुरुआत
सरकार ने अभी इस योजना की शुरुआत तीन जिलों से की है। जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिले से इस योजना की शुरुआत की है। सरकार महिलाओं को निःशुल्क बर्थ वेटिंग होम के साथ 100 रूपये भी प्रतिदिन देंगी। अगर सरकार की यह योजना सफल होती है तो धीरे धीरे इसको सभी जिलों में लागू किया जायेंगा।
इस योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 97 से लगभग दोगुनी है। राज्य में मातृ मृत्यु दर के मामले में सबसे खराब स्थिति आदिवासी क्षेत्रों में है। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूता प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, ताकि गर्भवती महिलाएं प्रसव से कुछ दिन पहले यहां पहुंच सकें।
खास खबरे
- DA Hike 2026: होली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है डीए बढ़ोतरी का तोहफा, 8वें वेतन आयोग पर टिकी नजरें
- Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
- Wheat Crop Care: गेहूं की फसल में निकली बालियां, इस समय सावधानी नहीं बरती तो घट सकती है पैदावार
- Pension Rule 2026: 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के परिवारों को भी मिलेगी पेंशन, कैबिनेट का बड़ा फैसला
- Time Scale Pay Arrear: कर्मचारियों को राहत के संकेत, समयमान वेतनमान एरियर भुगतान जल्द, नियमितीकरण पर भी मंथन



