बैतूल अपडेट

Betul News: डॉ. आशीष गुप्ता हुए सम्मानित, प्रकाशित हो चुके 125 शोधग्रंथ, कॉलेजों में पढ़ाई जाती है इनकी पुस्तक

Betul News: Dr. Ashish Gupta honored, 125 research books have been published, his book is taught in colleges

Betul News: डॉ. आशीष गुप्ता हुए सम्मानित, प्रकाशित हो चुके 125 शोधग्रंथ, कॉलेजों में पढ़ाई जाती है इनकी पुस्तकBetul News: (बैतूल)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वन के 02 वर्ष पूर्ण होने एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 09 सितम्बर 2023 को स्वर्ण जयंती सभागार, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशासनिक तथा अकादमिक गुणवत्ता के लिये किये गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिये बैतूल जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष गुप्ता को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि भोपाल नर्मदापुरम संभाग से मात्र डॉ. आशीष गुप्ता का मनोनयन उक्त पुरस्कार हेतु किया गया। चयन मापदंडों में महाविद्यालयीन प्रशासन व्यवस्था, शोध, शैक्षणिक, शैक्षणिकेत्तर अन्य गतिविधियों सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन में सक्रिय सहयोग आदि चयन के मुख्य बिंदु रहे। इसके पूर्व भी में आपके सराहनीय कार्य हेतु उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है।

Betul News: डॉ. आशीष गुप्ता हुए सम्मानित, प्रकाशित हो चुके 125 शोधग्रंथ, कॉलेजों में पढ़ाई जाती है इनकी पुस्तकहाल ही में IQAC समन्वयक के रूप मे आपके मार्गदर्शन में कन्या महविद्यालय को NAAC द्वारा B ++ ग्रेड प्रदान हुआ है। मात्र कला संकाय में स्नातक स्तर के महाविद्यालय हेतु यह उल्लेखनीय उपलब्धि है।

कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम महापौर, अशोक कडेल संचालक हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल, विक्रम विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय, जीवाजी विश्वविद्यालय, पाणिनी विश्वविद्यालय, कालिदास विश्वविद्यलय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

Betul News: डॉ. आशीष गुप्ता हुए सम्मानित, प्रकाशित हो चुके 125 शोधग्रंथ, कॉलेजों में पढ़ाई जाती है इनकी पुस्तकआपके मार्गदर्शन में, कई छात्रों को पीएचडी एवं एमफिल अवार्ड हुई है। आप अनेक विश्वविद्यालयों में अंग्रेजी अध्ययन मंडल के सदस्य हैं। अब तक, आपके लगभग 125 शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल्स एवं संकलनों में प्रकाशित हो चुके हैं। आपने कई राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया है। आप साहित्यिक अन्वेषणों पर विभिन्न प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रेफरीड पीयर रिव्यूड पत्रिकाओं के संपादकीय/सलाहकार/समीक्षा बोर्ड के एसोसिएट संपादक/सदस्य हैं। आपने यूजीसी की वित्तीय सहायता के तहत एक लघु अनुसंधान परियोजना पूरी की है। अब तक प्रसिद्ध प्रकाशनों की लगभग दो दर्जन संपादित एवं सात लेखकीय पुस्तकें एवं पांच ई बुक्स उनके खाते में हैं।

आपके ई कंटेंट उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के विभागीय एलएमएस पोर्टल ‘ई शिक्षा’ पर उपलब्ध हैं। आपने मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित बीए प्रथम द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी साहित्य की पाठ्य पुस्तकें लिखी हैं, जो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पढ़ाई जाती है। आपकी अनेकों लिखित और संपादित पुस्तकें/ई पुस्तकें कई राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय लाइब्रेरी में शामिल की गई हैं एवं आपकी पुस्तक का अनुवाद छ: विदेशी भाषा में जर्मन प्रकाशक द्वारा किया गया है। आप मलेशिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग रिसर्च फेलो भी हैं। राज्य स्तर पर बैतूल जिले का नाम रोशन करने पर डॉ. गुप्ता को उनके शुभचिंतकों एवं प्राध्यापकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button