बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मारूति वैन में लगी आग, सब कुछ हुआ खाक

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला-बोरदेही मार्ग पर ग्राम बोरी खुर्द के पास सोमवार देर शाम को एक मारूति ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी गाड़ी देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। खैरियत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    नेशनल हाईवे पर पलटा 407 वाहन: दस लोग घायल, पांच बैतूल रेफर

    नरखेड़ हादसा: मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, 16 घायल

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरी खुर्द सहित आसपास के ग्रामों में गोयल टीएमटी कंपनी के प्रचार-प्रसार हेतु पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा यह वैन इस्तेमाल की जा रही है। इसी बीच आज यह हादसा हो गया। भोपाल निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ कंपनी के प्रचार-प्रसार हेतु आया है।

    भीषण हादसा: नेशनल हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button