बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Complaint : युवक को बंदूक अड़ाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला में मंगलवार की रात करीब 9 बजे ग्राम कनोजिया निवासी युवक को बंदूक अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने इसकी शिकायत थाना आमला में की है।

    शिकायतकर्ता युवक

    शिकायतकर्ता युवक अजय पिता नानू गंगारे द्वारा थाने में की शिकायत में बताया गया है कि वह रात करीब 9 बजे बैतूल से अपनी दुकान बंद कर अपने ग्राम कनोजिया जा रहा था। इसी बीच आमला की कमानी गेट की पुलिया के पास अचानक 10 से 15 लोगों ने पिस्टल, हथियार एवं प्लास्टिक पाईप लेकर रास्ता रोक लिया।

    वे गाड़ी की चाभी छीन गालियां देने लगे और पिस्टल सीने से अड़ाकर मारपीट करने लगे। अज्ञात लोगों द्वारा बैग छीन लिया गया और उसमें रखा टिफिन व पत्नी की पायल नीचे फेंक कर मारपीट की। इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। युवक ने थाने में दिए आवेदन के माध्यम से मांग की है कि अज्ञात लोगों पर कार्यवाही की जाएं।

    इस मामले की रात को शिकायत मिली थी। आबकारी अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा हमारी टीम थी। आज उसकी जांच की जाएगी।
    संतोष पन्द्रे
    थाना प्रभारी, आमला

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button