बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Technology Promotion Scheme: बांस शिल्प कारीगरों को टूल्स किट वितरित, कलेक्टर बोले- इनके उपयोग से शिल्पियों की कला में आएगा निखार

बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा शनिवार को डिजाइन एवं तकनीक संवर्धन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के बांस शिल्प कारीगरों को टूल्स किट का वितरण किया गया। ये टूल्स किट हस्तशिल्प सेवा केन्द्र कार्यालय विकास आयुक्त (हस्त शिल्प), वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नागपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान सहायक निदेशक हस्तशिल्प चन्द्रशेखर सिंह सहित बांस शिल्प कारीगर उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री बैंस ने कहा कि पारंपरिक उपकरणों के साथ-साथ आधुनिक टूल्स किट के उपयोग से बांस शिल्पियों का समय बचेगा एवं उनकी शिल्पकला में निखार आएगा। उन्होंने बांस शिल्पियों से अच्छे से अच्छे बांस उत्पादों का निर्माण करने की अपेक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री बैंस ने टूल्स किट का अवलोकन भी किया।

सहायक निदेशक हस्तशिल्प श्री सिंह ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के 50 बांस शिल्प कारीगरों को टूल्स किट का वितरण किया गया है। इनमें जिले के रानीपुर, बोड़ी, बघवाड़, भैंसदेही, जामखोदर, गढ़ा एवं बेलोंड ग्राम के बांस शिल्प कारीगर शामिल हैं। इस दौरान हस्तशिल्प केन्द्र के अमित कुमार एवं दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button