बड़ी खबरें

Pradeep Mishra Ki Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए गांव-गांव बन रही समितियां, शिवभक्तों के आने-जाने की करेंगे व्यवस्था, 12 से 18 दिसंबर तक बैतूल के कोसमी में होगा आयोजन

Pradeep Mishra Ki Katha: कथा के लिए गांव-गांव बन रही समितियां, शिवभक्तों के आने-जाने की करेंगे व्यवस्था, आगामी 12 से 18 दिसंबर तक बैतूल के कोसमी में होने वाली है पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा

Pradeep Mishra Ki Katha:  शिवपुराण कथा सुनने से जो पुण्य मिलता है उससे ज्यादा पुण्य शिवभक्तों की सेवा का है। यह बात गांव-गांव बन रही शिव सेवा समिति के सदस्यों ने कही। ये समिति सदस्य न सिर्फ कथा का गांव-गांव प्रचार कर रहे हैं बल्कि शिवपुराण सुनने के लिए आने-जाने वालों की व्यवस्था भी जमा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा बैतूल के कोसमी में 12 से 18 दिसंबर (Pradeep Mishra Ki Katha In betul) तक होने जा रही है। इसके लिए व्यापक तैयारियों का दौर जारी है। मां ताप्ती शिवपुराण समिति बैतूल के तत्वावधान में होने वाली इस कथा की समितियां गांव-गांव बन रही हैं। इन समितियों की बैठकों का दौर भी जारी है। ऐसी ही एक बैठक रविवार की सुबह 10 बजे पाढर स्थित हनुमान मंदिर में हुई।

यहां समिति की ओर से सहसंयोजक द्वय आशु किलेदार और योगी राजीव खंडेलवाल के अलावा सुनील द्विवेदी, बबलू खुराना, राजेश आहूजा मौजूद थे। वहीं पाढर से गैलेन्द्र राठौर, आशीष राठौर, कृष्णकांत गांवडे आदि मौजूद थे। सभी ने मिलकर यह तय किया कि पाढर और आसपास के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के सहयोग के लिए पाढर में एक शिवसेवा केन्द्र खोला जाएगा। इस केन्द्र से शिवभक्तों को लाने-ले जाने की एवं अन्य जानकारियां देने की व्यवस्था भी की जाएगी।

सेवा करने वालों की सेवा

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा की तैयारियों के लिए कथास्थल पर अभी से प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इन सभी के प्रतिदिन खिचड़ी-प्रसादी की व्यवस्था उड़दन-जामठी की टीम के द्वारा ओम मालवीय के नेतृत्व में की जा रही है। श्री मालवीय ने बताया कि 12 से 18 दिसंबर तक तो जो व्यवस्था रहेगी वो तो रहेगी, लेकिन तब तक सभी शिव सेवा करने वालों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button