Betul Police TI List : जिले के 14 पुलिस थानों और चौकियों को मिले नए प्रभारी, डेहरिया कोतवाली और पवार गंज टीआई बने
Betul Police TI List : 14 police stations and outposts of the district got new in-charge, Dehariya Kotwali and Pawar Ganj became TI

Betul Police TI List : बैतूल। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विभागों में थोकबंद फेरबदल किया जा रहा है। पुलिस महकमा भी इससे अछूता नहीं है। बीते दिनों जिले के इक्का-दुक्का थाना प्रभारियों को छोड़ शेष सभी का अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया था। इन्हें रिलीव भी किया जा चुका है। इनके स्थान पर अन्य जिलों से निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों को जिले में पदस्थ किया गया है।
पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारियों को रिलीव किए जाने के बाद नव पदस्थ पुलिस अधिकारियों को एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने विभिन्न थानों और चौकियों की कमान सौंप दी है। एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक देवकरण डेहरिया बनाए गए हैं जबकि निरीक्षक आशीष सिंह पवार थाना प्रभारी गंज बनाए गए हैं।
इस फेरबदल में ऐसे कुछ अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं जिनका जिले के बाहर तबादला तो नहीं हुआ है पर उन्हें अन्य थाने में पदस्थ किया गया है। अभी तक गंज थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे रहे कार्यवाहक निरीक्षक एबी मर्सकोले शाहपुर थाना प्रभारी बनाए गए हैं। नीचे देखें सभी नव पदस्थ थाना और चौकी प्रभारियों की सूची…




