बैतूल अपडेट

Betul Crime News : सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर है चोट का निशान, हत्या की आशंका

Betul Crime News : सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर है चोट का निशान, हत्या की आशंका
Betul Crime News : सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर है चोट का निशान, हत्या की आशंका

Betul Crime News : बैतूल। मंगलवार सुबह शहर के हमलापुर क्षेत्र में आमला रोड के किनारे एक युवक का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर 100 डायल और गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलापुर क्षेत्र में बैतूल-आमला टू लेन मार्ग के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर  निरीक्षण किया है। मृतक युवक की पहचान हरन्या निवासी पंकज यदुवंशी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। (Betul Crime News)

मृतक के सिर में एक स्थान पर चोट के निशान मिला है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह चोट के निशान एक्सीडेंटल भी हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (Betul Crime News)

संभावना जताई जा रही है कि युवक अपने गांव से कोई सामान खरीदने को बैतूल आ रहा होगा या फिर कहीं से आकर अपने गांव लौट रहा होगा। इसी बीच उसके साथ कोई हादसा या कोई घटना हो गई होगी। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। (Betul Crime News)

मृतक के शव के पास ही एक पिट्ठू बैग और एक साइकिल पड़ी होने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (Betul Crime News)

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button