बैतूल अपडेट

Betul News : थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शोभापुर गांव की घटना

Betul News: Young man dies tragically after being hit by a thresher, incident in Shobhapur village

Betul News : (बैतूल)। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां थ्रेसर मशीन से गेहूं की दावन के दौरान युवक मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सारनी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर गांव में युवक राधेश्याम उइके थ्रेसर से गेहूं की दावन कर रहा था। इस बीच वह मशीन में चला गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि युवक मशीन के कटर से कट गया था और पूरी मशीन खून से सन गई थी। मशीन में बुरी तरह फंसे होने के कारण युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में युवक के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button