देश/विदेश

Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार के आगे नत्‍मस्‍तक हुए कंपिटीटर, लांच के पहले ही 55 हजार बुकिंग, अब बुक किया तो मिलेगी अगले साल

Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार के आगे नत्‍मस्‍तक हुए कंपिटीटर, लांच के पहले ही 55 हजार बुकिंग, अब बुक किया तो मिलेगी अगले साल | betulupdate

Maruti Suzuki Grand Vitara: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपकमिंग एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारत में नई मिड-साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा का इस कदर क्रेज है कि लॉन्च होने से पहले ही इसकी 55,000 से भी ज्यादा बुकिंग हो गई हैं। वहीं, मारुति ग्रैंड विटारा की डिलीवरी के लिये ग्राहकों को एक साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

हाल ही में पेश की गई नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा मिड-साइज़ एसयूवी को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाना है लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी को इसकी 55,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं, जिससे इसकी डिलीवरी के लिए वेटिंग पीरियड 5.5 महीने तक पहुंच गया है। यानी, अगर कोई व्यक्ति नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को आज बुक करता है, तो भी उसे अगले साल ही डिलीवरी मिल पाएगी। बता दें कि मिड-साइज एसयूवी स्पेस में नई मारुति ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और हाल ही में लॉन्च हुई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा।

Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार के आगे नत्‍मस्‍तक हुए कंपिटीटर, लांच के पहले ही 55 हजार बुकिंग, अब बुक किया तो मिलेगी अगले साल | betulupdate

कार निर्माता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 6 ट्रिम्स- सिग्मा, डेल्टा, जेटा, अल्फा, जेटा + और अल्फा + में आएगी. Zeta+ और Alpha+ के अलावा, सभी ट्रिम्स 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन (103bhp) में मिलेंगे। इनमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। डेल्टा ट्रिम से ऊपर 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा। वहीं, मारुति सुजुकी का ऑलग्रिप सलेक्ट एडब्ल्यूडी सिस्टम केवल जेटा और अल्फा ट्रिम्स पर मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. Zeta+ और Alpha+ वेरिएंट में 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन (114bhp) मिलेगा, इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है।

Zeta+ और Alpha+ ट्रिम्स में कुछ खास फ़ीचर्स हैं, जैसे- लेदर स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, अपग्रेडेड साउंड सिस्टम, पडल लैम्प्स, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 7.0-इंच फुल्ली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डैशबोर्ड एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, डार्क ग्रे फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, सिल्वर रूफ रेल्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और डुअल-टोन कलर स्कीम।

Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार के आगे नत्‍मस्‍तक हुए कंपिटीटर, लांच के पहले ही 55 हजार बुकिंग, अब बुक किया तो मिलेगी अगले साल | betulupdate

स्टैंडर्ड फिटमेंट की सूची में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ऑटो एयर कंडीशनिंग, रियर एसी वेंट, कीलेस एंट्री एंड गो, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड के साथ ईएसपी, आइसोफिक्स माउंट और सभी सेटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट शामिल हैं।

27.97kmph का माइलेज

ग्रैंड विटारा के माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) ऑप्शन भी मिलेगा। अपकमिंग एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम होगा, जो e-CVT ऑप्शन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि मारुति ग्रैंड विटारा 27.97 किलोमीटर प्रति घंटे का माइलेज देगी। यह सइस सेगमेंट का सबसे ज्यादा माइलेज है।

News Source: Zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button