Hathi ke bacche ka video: बेरहम मां… अपने ही बच्चे को दे रही थी धक्का, चोट आने की भी परवाह नहीं; वजह जानकर आप भी कहेंगे- यू आर रियली ग्रेट…

Hathi ke bacche ka video: सोशल मीडिया पर अब हमें वाइल्ड लाइफ के एक से बढ़कर एक वीडियोज (Wildlife Viral Video) देखने को मिल जाते हैं। अधिकांश में हम यही देखते हैं कि अपने बच्चों को बचाने के लिए कमजोर से कमजोर वन्य प्राणी भी शेर और बाघ जैसे हिंसक और शिकारी प्राणी से भिड़ जाते हैं। उनसे भिड़ कर अधिकांश माएं अपने बच्चों को सुरक्षित बचा भी लेती हैं। वहीं कुछ मामलों में मां खुद अपनी जान दे देती हैं पर बच्चों को खरोच तक नहीं आने देती हैं।
इन सबके विपरीत इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है जिसमें इसके विपरीत नजारा दिख रहा है। यहां एक हथिनी अपने ही नवजात बच्चे (Baby elephant) के साथ बेरहमी करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो देखकर यूजर्स काफी नाराज भी नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में जब उन्हें पूरा माजरा समझ आता है तो वे यह कहने से नहीं चूकते कि ‘यू आर रियली ग्रेट…!’
जमकर वायरल हो रहा वीडियो | Hathi ke bacche ka video
सोशल साइट ट्विटर पर यह वीडियो buitengebieden अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक हथिनी अपने एक छोटे और प्यारे से बच्चे (Baby elephant) को बड़ी बेरहमी से धक्का देकर आगे धकेल रही है। यह बच्चा मुश्किल से एक-दो दिन का लग रहा है। मां के द्वारा दिए गए धक्के से परेशान होकर बच्चा थोड़ा आगे बढ़ता है, लेकिन फिर रुक जाता है। उसी बीच पीछे से फिर उसकी मां आ जाती है और फिर से धक्का लगा देती है। इस पर वह बच्चा थोड़ा और आगे बढ़ता है।
इस बार उसे एक और हाथी आगे नजर आता है और वह बच्चा उसकी पनाह में जाने की कोशिश करता है मगर तब तक उसकी मां फिर से आ जाती है। खैरियत यह रहती है कि इस बार उसे वह धक्का नहीं देती है। वीडियो का इतना नजारा देख कर यूजर्स को काफी बुरा लगता है। वे यही सोचते हैं कि जिन बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक मां खतरनाक से खतरनाक जानवरों से भिड़ जाती हैं वही मां इतना बुरा सलूक अपने बच्चे से क्यों कर रही है। इसके लिए कई यूजर्स मां को भला-बुरा भी कहते हैं।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1585362778948534274
हालांकि कुछ ही समय बाद उन्हें अपनी सोच बदलने को मजबूर होना पड़ता है। दरअसल, हथिनी बिलकुल भी निर्दयी नहीं है। वह अपने बच्चे को नाराज होकर इस तरह नहीं धकेल रही होती है। वह तो केवल अपने बच्चे को जल्द से जल्द अपने पांव पर खड़ा होने और चलने फिरने की ट्रेनिंग भर दे रही होती है। यदि वह थोड़ा सा सख्ती नहीं दिखाएगी तो बच्चा खुद घूमने फिरने में आलसी करेगा जो कि उसके लिए बाद में नुकसानदेह साबित होगा। इसलिए वन्य प्राणी शुरू से ही अपने बच्चे को इस तरह ट्रेंड कर देते हैं ताकि वे जल्द ही अपने पैरों पर खड़े हो जाए और आत्मनिर्भर बन जाए। यह जानने के बाद पहले हथिनी को बुरा भला कहने वाले यूजर्स ही यह कहते नजर आते हैं कि ‘यू आर रियली ग्रेट मदर…!’
Also Read: Chane ki unnat kheti: चने की यह टॉप किस्में, देती हैं छप्पर फाड़ उत्पादन, बस जान लें खेती का तरीका



