बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Amrit Mahotsav : अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बंसल कंस्ट्रक्शन ने रोपे 780 पौधे, पर्यावरण संरक्षण के साथ सुंदरता भी बढ़ाएंगे

बैतूल। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे वर्ष भर प्रत्येक प्रदेश, जिलों और विकासखंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आजादी के इसी अमृत महोत्सव को लेकर बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा हर्सोल्लास के साथ रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास वर्मा, प्रोजेक्ट हेड मधुसूदन राव, तथा एनएचएआई के योगेंद्र द्विवेदी, मैनेजर कैलाश बडौदे सहित कम्पनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… ताप्ती सरोवर के ओवरफ्लो होते ही उत्साहित युवाओं ने मनाया जश्र, जयकारे लगाते हुए किया स्नान; अंभोरा नदी पर फिर जाम

कम्पनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राम गढ़ा से होकर गुजर रहे हाइवे फोरलेन के मध्य विभिन्न प्रजातियों के लगभग 780 पौधों का रोपण किया। यह पौधे आने वाले समय में पर्यावरण के हित में तो सहायक सिद्ध होंगे ही, साथ ही हाईवे की सुंदरता भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बैतूल से इंदौर नेशनल हाइवे 59-ए फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… पितरेश्वर धाम : यहां स्थापित हैं हनुमान जी की दुनिया की सबसे बड़ी अष्ट धातु की प्रतिमा, अल्प समय में ही बना आस्था का केंद्र

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button