बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल

हादसे में घायल व्यक्ति का मुलताई अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम ताइखेड़ा के पास रविवार देर रात को हुई एक में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घायल पड़े व्यक्ति को ऑटो एम्बुलेंस चालक ने मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

    यह भी पढ़ें… एक और हादसा: ट्रक पलटा, महिला की मौत, ड्राइवर गंभीर
    जानकारी के अनुसार मुलताई के ऑटो एम्बुलेंस चालक श्याम पवार आज मासोद रोड पर किसी सवारी को छोड़ने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उन्हें ताइखेड़ा के पास 2 लोग पड़े नजर आए। ऑटो एम्बुलेंस चालक श्याम के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल था। उन्होंने बिना कोई देर किए घायल व्यक्ति को अपने ऑटो से मुलताई अस्पताल लाया और भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
    यह भी पढ़ें… नरखेड़ हादसा: मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, 16 घायल
    इसके साथ ही ऑटो चालक द्वारा पुलिस को भी सूचित किया गया। इस पर 100 डायल मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की सूचना मिलने पर मुलताई पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति पिंटू पिता आनंद राव देशमुख (35) निवासी सिरसावाड़ी और घायल कुण्डलिक पिता नतथ्या देशमुख (50) निवासी सिरसावाड़ी हैं। यह दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी बीच संभवतः किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मारी है।

    यह भी पढ़ें… घाट पर पलटा पाइप से भरा ट्रक, हेल्पर की दर्दनाक मौत

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button