Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र लेने उमड़ी भीड़, महिलाओं में दिखा उत्साह
Ladli Behna Yojana: Crowd gathered to get the approval letter of Ladli Behna Yojana, women showed enthusiasm
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Ladli Behna Yojana: बैतूल विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खेड़ी सांवलीगढ़ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र ग्राम पंचायत भवन में वितरित किए गए। जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुंभारे और ग्राम पंचायत सरपंच शर्मिला ठाकुर के हाथों वितरित किये गए लाड़ली बहना स्वीकृति पत्र पाकर महिलाएं बेहद उत्साहित थीं।
स्मिता अग्रवाल नेहा का कहना है कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहाना योजना शुरू की है। हमें 10 जून से 1000 रूपये प्रति माह पेंशन के रूप में मिलेंगे। हम सभी बहनें बहुत खुश हैं। इस अवसर पर रूपेश अग्रवाल, दिलीप राठौर, बालमुकुंद राठौर, केवल सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य सरोज राठौर, जीतेन्द्र राठौर, सचिव धनवान सिंह रघुवंशी, ग्राम रोजगार सहायक अजय बोकड़े, बंटी राने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।



