बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट
बैतूल में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 11.05, लापरवाही पड़ सकती है भारी

प्रदेश में कोरोना की सुस्त रफ्तार के चलते प्रदेश सरकार ने भले ही तमाम बंदिशें हटा ली हो, लेकिन जिले में अभी भी खतरा बना हुआ है। बैतूल में अभी भी पॉजिटिविटी रेट में खास कमी नहीं आई है। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शुक्रवार रात को जिले में 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1022 लोगों की RTPCR जांच की गई जिसमें से 113 की रिपोर्ट POSITIVE आई है। इसके चलते POSITIVITY RATE अभी 11.05 प्रतिशत चल रहा है। जाहिर है कि अभी बिल्कुल बेफिक्र नहीं हुआ जा सकता है।
गुरुवार रात तक जिले में 564 Active Case थे। कल रात में 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से RAT से 4 की और RTPCR से 113 की रिपोर्ट आई। वहीं कल 153 मरीज Discharged किए गए। अब जिले में कुल 528 मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है।



