बैतूल अपडेट

Betul News: चप्पा-चप्पा ढूंढने के बाद मिला 6 साल का बच्चा, छह महीने की कोशिश के बाद विदिशा से बरामद

Betul News: 6 year old child found after extensive search, recovered from Vidisha after six months of efforts

Betul News: चप्पा-चप्पा ढूंढने के बाद मिला 6 साल का बच्चा, छह महीने की कोशिश के बाद विदिशा से बरामद
Betul News: चप्पा-चप्पा ढूंढने के बाद मिला 6 साल का बच्चा, छह महीने की कोशिश के बाद विदिशा से बरामद

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: लगभग 6 महीने पहले 6 साल का एक बच्चा घर से हनुमान जयंती का भंडारा खाने के लिए निकला था, लेकिन बाद में वह घर नहीं आया। 9 अप्रैल को इस मामले में परिजनों ने बच्चों की गुमशुदगी मुलताई थाने में दर्ज करवाई थी। उसके बाद से पुलिस इस बच्चे को लगातार खोज रही थी। आखिरकार मुलताई पुलिस की मेहनत रंग लाई है और यह बच्चा विदिशा में पुलिस को मिला है। जिसे बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि मुलताई निवासी निलेश ओझा का 6 वर्षीय पुत्र 6 अप्रैल को घर से लापता हुआ था। जिसे उसके परिजनों ने विभिन्न स्थानों पर खोजा था। लेकिन, जब वह नहीं मिला तो 9 अप्रैल को परिजनों ने मुलताई थाने में बच्चे की गुमशदगी की दर्ज करवाई थी। 6 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना पर पुलिस गंभीरता से इस मामले में बच्चे की खोजबीन कर रही थी।

इटारसी सहित पूरे प्रदेश के चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे का फोटो और अन्य जानकारियां साझा की गई थी। वही लगातार पुलिस की टीम में भी बच्चे को खोज रही थी। आखिरकार यह बच्चा विदिशा की चाइल्ड हेल्पलाइन में मिला है। पुलिस की टीम ने विदिशा जाकर बच्चों को मुलताई लाए हैं। जिसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

होशंगाबाद से भी भाग गया था बच्चा…

6 वर्षीय बच्चा मुलताई से लापता होने के बाद में कुछ दिन होशंगाबाद की संस्था में भी था, लेकिन यह बच्चा उस संस्था से भी भाग गया था, जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज करवाई गई थी। इधर मुलताई पुलिस लगातार बच्चों की खोज भी कर रही थी।

पुलिस को कल सूचना मिली थी कि विदिशा में इसी हुलिए का एक बच्चा मौजूद है। जब पुलिस ने बच्चे की फोटो और वीडियो देखी तो वह उसे पहचान गई और तुरंत ही मुलताई से एक टीम को विदिशा रवाना किया गया। आज बच्चों को मुलताई लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

Related Articles

Back to top button