बैतूल अपडेट

Pathaan film protest : पठान फिल्म का विरोध तेज, RHS तमतमाई, कार्यकर्ता पहुंचे टॉकीज, प्रदर्शन के बाद उतारे पोस्टर

Pathan film protest: Protest against Pathan film intensifies, RHS Tamtmai, workers reach talkies, posters removed after protest

Pathaan film protest : पठान फिल्म का विरोध तेज, RHS तमतमाई, कार्यकर्ता पहुंचे टॉकीज, प्रदर्शन के बाद उतारे पोस्टर

Pathaan film protest : पठान फिल्म आज रिलीज हो गई है और रिलीज से पूर्व ही फिल्म विवादों के कारण चर्चा में आ गई है। इस संबंध में मध्यभारत प्रांत मीडिया प्रमुख सूरज खडिय़ा ने बताया कि फिल्म में भगवा रंग के गाने को लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के उग्र प्रदर्शन के बाद टॉकीजों से फिल्म पठान के पोस्टर निकाल दिए गए और टॉकीजों के पास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सभी से फिल्म का बायकाट करने का आव्हान किया है। उन्होने कहा कि ऐसी हिंदू विरोधी फिल्म के खिलाफ राष्ट्रीय हिन्दू सेना कठोर निंदा करती है संपूर्ण भारत में समस्त दर्शकों से निवेदन करता है कि इसे देखने ना जाए और थियेटरों के मालिकों से विनम्र अपील है कि पठान फिल्म को अपने थियेटरों पर ना लगाएं। संगठन द्वारा शाहरूख खान का पुतला दहन किया।

Pathaan film protest : पठान फिल्म का विरोध तेज, RHS तमतमाई, कार्यकर्ता पहुंचे टॉकीज, प्रदर्शन के बाद उतारे पोस्टर

मध्यभारत प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश खडिय़ा और मध्यभारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर यह सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि बॉलीवुड की कई लॉबी सनातन धर्म को जानबूझ कर टारगेट कर रही है। जिसका उद्देश्य हिन्दू धर्म को आहत करना है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने कहा कि भगवा रंग हिन्दूओं की आस्था का प्रतीक है और भगवा रंग के आगे हम नतमस्तक हैं।

इस अवसर पर विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय, युवा विभाग सहसंयोजक नितेश मस्की, जिला संयोजक आकाश राठौर, युवा जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, युवा महामंत्री अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष स्वनील पंवार, प्रखंड उपाध्यक्ष आशीष यादव, श्रयांश राजपूत, किट्टू अग्निहोत्री, नगर मंत्री सोनू यादव, नगर सहमंत्री ऋषभ झरबड़े, विभाग युवा सहसंगठन मंत्री अजय खवादे, राहुल खवादे, बंडु लिखितकर, अक्की मसतकर, सोनू खवादे, भवानी सरले, अजय गंगारे, अंगद यादव, लल्लन सरले आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button