टेक/ऑटोतकनीक अपडेटयूटिलिटी अपडेट

अब हर होगा लैपटॉप, बेहद ही कम दाम में आ रहा Reliance JioBook, देखें कीमत और डिस्काउंट

Reliance JioBook

Reliance JioBook:  अब हर घर में लैपटॉप होगा, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि भारत के सबसे बड़े व्‍यवसायी मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance ने सबसे सस्‍ता लैैपटॉप Reliance JioBook ला लिया है। इसे आप Reliance Digital वेबसाइट से डायरेक्‍ट खरीद सकते है। सभी के लिए ये अच्‍छी खबर है क्‍योंकि आप अब फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठाकर JioBook को काफी कम कीमत पर खरीद पाएंगे।

Reliance JioBook: अब हर होगा लैपटॉप, देखें दाम और डिस्काउंट 

दिवाली पर सस्ते लैपटॉप का इंतजार करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिलांयस ने लो बजट JioBook लैपटॉप की बिक्री शुरू कर दी है। Reliance Digital वेबसाइट से यूजर्स इस लैपटॉप को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इससे पहले ये लैपटॉप सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर उपलब्ध था। हालांकि, अब आम यूजर्स भी इस लैपटॉप को आसानी से खरीद पाएंगे। इसे भारी छूट के साथ खरीदकर आपको अच्छी बचत करने का मौका मिल रहा है। Reliance JioBook के दाम और खूबियां आप यहां देख सकते हैं।

हाल ही में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में रिलांयस ने अपना सबसे पहला लैपटॉप JioBook लॉन्च किया है। यह एक एंट्री-लेवल लैपटॉप है, जो यूजर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन के रूप में उभरा है। इस लैपटॉप से यूजर्स रीडिंग, राइटिंग और रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामकाज आसानी से निपटा सकते हैं। इसकी कीमत की बात करें, तो रिलांयस डिजिटल से ये लैपटॉप 56 फीसदी डिस्काउंट के साथ 15,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Reliance JioBook Laptop Launch: See Here For Price, Specifications

JioBook: डिस्काउंट ऑफर्स

JioBook खरीदने पर रिलांयस ने कई डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए हैं। इनका फायदा उठाकर यूजर्स लैपटॉप को और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी तक डिस्काउंट तुरंत मिलेगा। यस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स भी 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। जियोबुक की वास्तविक कीमत 35,605 रुपये है, लेकिन रिलांयस डिजिटल पर ये लैपटॉप सिर्फ 15,799 रुपये में मिलेगा।

JioBook: स्पेसिफिकेशन

रिलांयस जियोबुक 11.6 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1366×768 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। ये लैपटॉप रिलांयस द्वारा माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जियोबुक में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 ऑक्टा कोर प्रोसेसर की सपोर्ट मिलती है। यूजर्स को इसमें 2GB RAM और 32GB का स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है, जिसे microSD के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

JioBook Laptop: Get New Jio 4G Affordable Laptop At Just ₹19,500

JioBook: फीचर्स

बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस के लिए इसमें फुल-साइज कीबोर्ड और मल्टी-सपोर्टेड टचपैड दिया गया है। यह लैपटॉप 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी की पावर मिलती है। इससे लैपटॉप को 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप टाइम मिलता है। इस डिवाइस में USB Type-C पोर्ट नहीं है। ये डिवाइस एक साल की वारंटी के साथ आती है और इसका वजन 1.2 किलोग्राम है।

 

Reliance JioBook launched: All you need to know | Gadgets Now

JioBook के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इसमें 2GB RAM, और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, 4G, Wi-Fi Bluetooth 5.0 सपोर्ट, HDMI और USB-A 2.0 Port दिया गया है।जियो लैपटॉप JioOS पर रन करता है, जो की एंड्रायड पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें प्रोसेसर के लिए Qualcomm’s octa core processor दिया गया है। इसमें 11.6 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलता है।

News Source: TV9Bhartvarsh

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button