बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death in Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हिड़ली आष्टी गांव के पास हुआ हादसा

◼️ निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा 25 जुलाई को ग्राम हिडली आष्टी गांव के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने की बात सामने आ रही है।

थाना आठनेर के सब इंस्पेक्टर आदित्य करदाते ने बताया कि संदेश नामक 25 वर्षीय युवक आठनेर से घर की ओर जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने संदेश की मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

Read Also : Suspended : कालडोंगरी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम को किया निलंबित, सीएचओ और आशा कार्यकर्ता को शोकॉज नोटिस 

टक्कर से संदेश बाइक से गिर गया। अत्यधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

Read Also : रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बने रिशु नायडू, पत्रकार साथियों ने दी बधाई

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button