बैतूल अपडेट

Betul Politics: हेमंत वागद्रे बने कांग्रेस के फुल प्लेस जिला अध्यक्ष, बोले- ‘सेट गेम’ के तहत पार्टी से अलग हुए शर्मा बंधु

Betul Politics: Hemant Wagdre became the full place district president of Congress, said - Sharma brothers separated from the party under 'set game'

Betul Politics: (बैतूल)। अभी तक ग्रामीण जिला अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे को पार्टी का फुल प्लेस जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। शहरी जिला अध्यक्ष सुनील (गुड्डू) शर्मा के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन करने के बाद यह नियुक्ति की गई है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने देर रात इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आपको जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। आपसे अपेक्षा है कि आप श्रीमती सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भावनानुसार जिला स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे।

बीजेपी में जा चुके हैं शहर अध्यक्ष

पहले कांग्रेस में सुनील शर्मा ही जिला अध्यक्ष थे। कुछ समय पहले ही उन्हें केवल शहर जिला अध्यक्ष तक सीमित रख कर श्री वागद्रे को उनके समानांतर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया था। दो दिन पहले श्री शर्मा अपनी उपेक्षा से आहत होकर पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में जा चुके हैं। ऐसे में अब श्री वागद्रे को फुल प्लेस जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

पर्दे के पीछे रहकर पहले से कर रहे थे भाजपा का काम: वागद्रे

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा और उनके छोटे भाई राकेश रक्कू शर्मा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के मामले में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने आरोप लगाया कि सुनील शर्मा, रक्कू शर्मा ‘सेट गेम’ के तहत निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी से अलग हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील शर्मा पहले से पर्दे के पीछे रहकर भाजपा का काम कर रहे थे। अब खुलकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। वागद्रे ने कहा कि जितने लोग भाजपा में गए हैं उनके अपने निजी स्वार्थ है।

बिल निकलवाना है मुख्य उद्देश्य

श्री वागद्रे ने कहा कि अधिकांश तो पूर्व से ही कांग्रेस में रहकर छुपकर भाजपा का कार्य करते थे। अब वही लोग खुलकर भाजपा का काम करेंगे। जिस तरह सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि ड्रीम इलेवन, 400 बताया 40 लाया, नए-नए चेहरे क्यों ला रहे हैं, इस 40 में भी 30 पुराने भाजपा कार्यकर्ता थे, जिन्हें पुनः भाजपा में शामिल करने का ढोंग किया गया। इनका उद्देश्य नगर पालिका के बिल निकालना है। जिनकी विचारधारा कांग्रेसी नहीं, वही कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button