बैतूल अपडेट

Betul News Today: बैतूल में 3 जनपद सीईओ को नोटिस, बीसी-एसबीएम पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Betul News Today: Notices issued to 3 Janpad CEOs in Betul; disciplinary action to be taken regarding BC-SBM.

Betul News Today: बैतूल में 3 जनपद सीईओ को नोटिस, बीसी-एसबीएम पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Betul News Today: बैतूल में 3 जनपद सीईओ को नोटिस, बीसी-एसबीएम पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Betul News Today: बैतूल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जमीनी स्थिति को लेकर सोमवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य, अब तक हुई प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। कम प्रगति वाले जनपद पंचायतों को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

आमला, भैंसदेही और चिचोली की प्रगति असंतोषजनक

समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत आमला, भैंसदेही एवं चिचोली में योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा।

आठनेर के बीसी-एसबीएम पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जनपद पंचायत आठनेर के बीसी-एसबीएम के उपस्थित नहीं होने का मामला भी सामने आया। कलेक्टर ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनविश्वास अभियान के शिविरों पर विशेष जोर

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत आयोजित होने वाले आगामी शिविरों की तैयारियों और संचालन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले प्रकरणों और शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही पात्र लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय पर निराकरण

डॉ. सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचना चाहिए। कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबित कार्यों और प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा कर योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसीईओ श्रीमती मेहतो, कार्यपालन यंत्री आरईएस बैतूल एवं मुलताई, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, एपीओ, एएओ, बीपीओ, बीसी आवास एवं एसबीएम तथा समस्त उपयंत्री सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button