Betul Crime News: चुराए गए 9 लाख के जेवर बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने दबोच लिया
Betul Crime News: Accused nabbed by police while setting out to sell stolen jewelry worth ₹9 lakh.

Betul Crime News: बैतूल। बैतूल गंज थाना क्षेत्र के ग्राम किला खंडारा में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी का मुख्य आरोपी चुराए गए जेवरात बेचने की फिराक में था। उसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों जय पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा एवं शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 9 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। विगत 8 अगस्त को फरियादी विवेक पिता राधिकाप्रसाद राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने का मंगलसूत्र, कान के झाले, अंगूठी, लॉन्ग, दो जोड़ी पैर पट्टी, चांदी की बिछिया तथा 35 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए हैं।
- यह भी पढ़ें : Patwari Suspension Amla : बैतूल में कलेक्टर की सख्ती: नियम तोड़कर जमीन खरीदने के आरोप में चार पटवारी निलंबित
चार दिन में सुलझाई चोरी की वारदात
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि किला खंडारा का एक युवक चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने की नीयत से गांव में घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक ने अपना नाम जय मालवी बताया। आरोपी ने अपने साथी शुभम पिता सुनील यादव के साथ मिलकर किला खंडारा में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: बैतूल में 3 जनपद सीईओ को नोटिस, बीसी-एसबीएम पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



