बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुख्यमंत्री विद्युत बिल में राहत योजना : बैतूल जिले में बिजली उपभोक्ताओं के 35 करोड़ रुपए हुए माफ

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में स्थित अंबाडा विद्युत वितरण केन्द्र में मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना 2022 अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र गड़ेकर जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, कोमल हारोड़े ग्राम अंबाडा, सृजनदीप बरेले जेई विद्युत वितरण कंपनी अंबाडा उपस्थित थे। योजना अंतर्गत कोरोना काल के अस्थागित बकाया राशि के बिल माफ किए गए।

    शिविर में बताया गया कि वितरण केन्द्र के 2515 घरेलू उपभोक्ताओं के 59 लाख रुपए माफ किए गए। साथ ही बैतूल जिले में 1.5 लाख उपभोक्ताओं के 35 करोड़ रुपए माफ किए गए। पूरे मध्यप्रदेश में 88 लाख उपभोक्ताओं में 6414 करोड़ माफ किए गए। समाधान योजना 2021 अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने राशि का भुगतान कर दिया गया है, उनकी राशि आगामी बिलों में समायोजित कर दी जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button